गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दूबे के प्रयास से साहिबगंज और संताल परगना को मिलेगी रेलवे की कई सौगात: अमित सिंह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: भाजपा नेता सह पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भजपा युवा मोर्चा अमित सिंह ने गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दूबे से साहिबगंज और संताल परगना के लिए रेलवे की कई मांग रखी है। जहां इसको लेकर अमित सिंह ने बताया कि संताल परगना के विकास पुरुष गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे से उनके दिल्ली आवास पर मिलकर साहिबगंज के समग्र अंग प्रदेश से जुड़ी विकास पर चर्चा किया। आगे उन्होंने साहिबगंज व संताल परगना वासियों की ओर से रेलवे से संबंधित कई मांग को भी उनके समक्ष रखा। वही गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दूबे ने कहा कि सभी जनहित के कार्यो को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

मुख्य मांगे

1) भागलपुर से वाया साहिबगंज हावड़ा वन्दे भारत एक्सप्रेस या एक और हावड़ा इंटरसिटी जो भागलपुर से खुलकर भाया साहिबगंज हावड़ा जाएगी। वही सांसद ने कहा कि भागलपुर हावड़ा इंटरसिटी या भागलपुर हावड़ा वन्दे भारत जरूर मिलेगी।

2) मालदा पटना एक्सप्रेस का तीनपहाड़ स्टेशन में ठहराव

3) मालदा नई दिल्ली एक्सप्रेस (14003/14004) का तीनपहाड़ में ठहराव

4) फरक्का एक्सप्रेस से मालदा डिविजन का जो एचओ कोटा था जिससे इमरजेंसी पैसेंजर को ईलाज में पटना जाने में सहूलियत होती थी उसे फिर से चालू कराया जाए।

5) साहिबगंज ईएमयू शेड का अपग्रेडेशन सहित

6) पश्चिमी रेलवे फाटक और बरहरवा में रेल ओवर ब्रिज सांसद डॉ. निशिकांत दूबे के प्रयास से केंद्र सरकार ने 2020 जनवरी में ही पास कर दिया है। साथ ही साहिबगंज पूर्वी फाटक में आरओबी को प्राथमिकता में लेने का आग्रह किया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें