नगर थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: नगर थाना परिसर में शनिवार शाम को मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां इस बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ किशोर तिर्की व सदर सीओ सह बीडीओ बासुकीनाथ टुडु ने की। इस मौके पर कई मोहल्लों के मोहर्रम कमिटी के सदस्यों के अलावा शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। जहां सभी कमिटी के सदस्यों को सख्त निर्देश दिया गया कि है वे शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाए और समाज में एक मिशाल कायम करें। वही इसको लेकर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि सभी मोहर्रम कमिटी से आए हुए सदस्यों को कई तरह के दिशा निर्देश दिए गए हैं। वही उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान सभी कमिटी समय का ध्यान रखते हुए मोहर्रम जुलूस निकाले। आगे उन्होंने कहा कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें