सिद्धो कान्हू स्टेडियम परिसर में निर्मित बहुउद्देशीय हॉल सह क्रिकेट भवन का उपायुक्त ने किया उद्घाटन, खेल गतिविधियों को मिलेगा नया आयाम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिले खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सदर प्रखंड अंतर्गत सिद्धो कान्हू स्टेडियम परिसर में निर्मित बहुउद्देशीय हॉल सह क्रिकेट भवन का उद्घाटन शनिवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर हॉल का उद्घाटन किया। जहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण से जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण, प्रतियोगिता एवं अन्य आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। वही यह हॉल न केवल खिलाड़ियों बल्कि विभिन्न विभागीय व सामाजिक गतिविधियों के आयोजन का भी केंद्र बनेगा। वही जिला प्रशासन द्वारा निर्मित इस आधुनिक हॉल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जहां उपायुक्त ने संबंधित विभाग को इसके सुव्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर गणमान्य व्यक्ति, खिलाड़ी व स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना की। वही यह बहुउद्देशीय हॉल जिले की खेल संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का नया मंच प्राप्त होगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें