भागाबांध मांझी मोमिन टोला में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरहेट: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोपलाडीह पंचायत के भागाबांध मांझी मोमिन टोला में गुरुवार को 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। जहां इसको लेकर स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताते हुए केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा को धन्यवाद दिया। बताते चलें कि गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था जिससे लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। उधर लोगों ने इस बात की जानकारी विद्युत कार्यालय बरहेट को दी थी जिसके बाद गुरुवार को नया ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी, झामुमो जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम, जिप सदस्य जेठा मुर्मू सहित अन्य ने विधिवत रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें