सदर अस्पताल में भर्ती बरहरवा की प्रसूता महिला से भाजपा के पूर्व विधायक सह वर्तमान झामुमो नेता ताला मरांडी ने की मुलाकात

SHARE:

साहिबगंज: बोरियो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक सह वर्तमान झामुमो नेता ताला मरांडी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सदर अस्पताल में भर्ती बरहरवा की एक प्रसूता महिला अनीता टुडू से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। जहां प्रसूता महिला की समस्याओं को सुनने के बाद झामुमो नेता ताला मरांडी ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सलखु चंद्र हांसदा से फोन पर बातें करते हुए सदर अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का अच्छे तरीके से इलाज करने का निर्देश दिया। इस मौके पर झामुमो नेता सिमोन मालतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें