आरपी पटेल हाई स्कूल मैदान की बदहाल स्थिति पर समाजसेवी ने उठाई आवाज, उपायुक्त से की साफ-सफाई की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!



जमशेदपुर, 25 जून।
जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आरपी पटेल हाई स्कूल मैदान की बदहाली और वर्षों से उपेक्षित साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय नागरिकों में गहरा आक्रोश है। मैदान में उगी घनी घास और फैली गंदगी के कारण न केवल स्कूल परिसर, बल्कि आसपास की बस्तियों में रहना भी दूभर हो गया है। मच्छरों के प्रकोप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

इस गंभीर स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं अधिवक्ता अमर तिवारी ने उपायुक्त को एक्स (पूर्व ट्विटर) के माध्यम से संबोधित करते हुए मामले में त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि जुगसलाई नगर परिषद द्वारा एक समय नाली का निर्माण तो कराया गया था, लेकिन अब वह नाली कचरे से पूरी तरह जाम हो चुकी है। चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।

अमर तिवारी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा साफ-सफाई पर कोई भी राशि खर्च नहीं की जा रही है, और न ही नगर परिषद के अधिकारी इस मुद्दे पर संज्ञान ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस स्थान को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, उसकी हालत बेहद शर्मनाक है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि उपायुक्त इस जनहित के मुद्दे पर कितनी शीघ्रता से कार्रवाई करते हैं और आरपी पटेल हाई स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान कब शुरू होता है।




Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें