लायन्स क्लब ऑफ जमशेदपुर सनशाइन को वृक्षारोपण में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशंसा सम्मान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : लायन्स क्लब ऑफ जमशेदपुर सनशाइन को पर्यावरण संरक्षण में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए डीजी एडवाइजरी मीटिंग में प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। क्लब के प्रेसिडेंट लायन पवन अग्रहरि को यह सम्मान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन सीमा बाजपेई एवं ज़ोन चेयरपर्सन पीएमजेएफ लायन अशोक खंडेलवाल द्वारा प्रदान किया गया।

इस सम्मान का मुख्य कारण क्लब द्वारा वृक्षारोपण हेतु किए गए समर्पित कार्य हैं, जो स्थानीय पर्यावरण को हरित बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही, क्लब प्रेसिडेंट पवन अग्रहरि को “प्रेसिडेंट अवॉर्ड” से भी सम्मानित किया गया।

यह गरिमामय कार्यक्रम पोड होटल में आयोजित हुआ, जिसमें ज़ोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन अमृता कुलताज, कैबिनेट सेक्रेटरी लायन शुभम बाजपेई सहित विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्लब के सेक्रेटरी लायन पीयूष जैन एवं लायन यश अग्रहरि की भी उपस्थिति रही। क्लब के सभी सदस्यों ने इस सम्मान को सामूहिक प्रयास और टीम भावना का परिणाम बताया और इसके लिए गवर्निंग बॉडी का आभार जताया।

यह पुरस्कार क्लब की पर्यावरण के प्रति दीर्घकालीन प्रतिबद्धता और सामाजिक सरोकारों की सशक्त अभिव्यक्ति है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें