वारिस कॉलोनी में जलजमाव की समस्या पर फौरन एक्शन, अंसार खान और वेलफेयर कमेटी की पहल पर हुई नाला सफाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 24 जून 2024 – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष एवं पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक प्रतिनिधि अंसार खान ने सोमवार को वारिस कॉलोनी का दौरा किया। वे वारिस पिया वेलफेयर कमेटी के आग्रह पर कॉलोनी पहुंचे, जहां लोगों ने उन्हें जलजमाव और नालों से सड़क पर बहते गंदे पानी की गंभीर समस्या से अवगत कराया।

नालों की गंदगी से परेशान थे स्थानीय लोग

वेलफेयर कमेटी ने अंसार खान को बताया कि कॉलोनी में नाला ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहकर आवागमन को प्रभावित कर रहा है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मानगो नगर निगम ने दिखाया त्वरित एक्शन

समस्या की जानकारी मिलने के बाद अंसार खान और वेलफेयर कमेटी ने तुरंत मानगो नगर निगम के पदाधिकारी निशांत सर से संपर्क किया। निशांत सर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जेसीबी मशीन और लेबर टीम को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचकर नाले की सफाई कार्य शुरू किया गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

वेलफेयर कमेटी और कांग्रेस पदाधिकारियों का रहा योगदान

इस स्वच्छता अभियान में वारिस पिया वेलफेयर कमेटी के सेक्रेटरी आबिद हुसैन और तैयबा मस्जिद के सेक्रेटरी मोहम्मद इसरार ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। अंसार खान और वेलफेयर कमेटी ने नगर निगम के पदाधिकारियों, विशेष रूप से निशांत सर, को त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

अंसार खान ने कहा—

> “जन समस्याओं को प्राथमिकता देना ही जनप्रतिनिधि और संगठनों का कर्तव्य है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान दिलाना हमारा फर्ज है।”




Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें