डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया, जमशेदपुर में कार्यक्रमों की धूम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर:
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी और अखंड भारत के स्वप्नदृष्टा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 72वीं पुण्यतिथि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में हुए मुख्य कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की। मौके पर प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्षगण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे
श्रद्धांजलि सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें”, “जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है”, “भारत माता की जय” जैसे नारों से पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

सुधांशु ओझा ने कहा:
“डॉ. मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, सिद्धांत और समर्पण का प्रतीक है। ‘एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे’ का नारा देकर उन्होंने अनुच्छेद 370 और 35ए के खिलाफ जनजागरण का बीज बोया। वे कभी पद के मोहताज नहीं रहे, उनका लक्ष्य केवल राष्ट्रसेवा था।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि “हम सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर माँ भारती को परम वैभव तक ले जाना है।”

28 मंडलों और सभी बूथों पर भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम
भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों और उनके अंतर्गत सभी बूथों पर भी डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि बूथ अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में श्रद्धाभाव से मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके राष्ट्रनिष्ठ जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प दोहराया।

उपस्थित प्रमुख नेताओं में शामिल रहे:
नंदजी प्रसाद, देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, राजेश कुमार शुक्ल, मिथिलेश सिंह यादव, नीरज सिंह, जटाशंकर पांडेय, रमेश हांसदा, संजीव सिन्हा, रेणु शर्मा, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अखिल सिंह, अमित सिंह, नीतीश कुशवाहा, रमेश बास्के, सागर राय, पवन अग्रवाल, अप्पा राव, रविंद्र सिंह सिसोदिया, हरे राम यादव, चिंटू सिंह, अनूप सिंह, रामप्रसाद जायसवाल, दीपक मुखर्जी और अन्य।




???? 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें