सरायकेला: आईईसी गतिविधियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!


सरायकेला:
सरायकेला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में इनफार्मेशन, एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन (IEC) गतिविधियों को लेकर एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य स्तर से आवंटित आईईसी मद की राशि के प्रभावी उपयोग की समीक्षा की गई और सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विस्तृत कार्यक्रम तैयार करें।

बैठक में शामिल प्रमुख अधिकारी:
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला निवेदिता नियति, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, जिला खनन पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी समेत कई विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

स्थानीय भाषा में हो प्रचार:
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रचार-प्रसार की सभी गतिविधियाँ स्थानीय भाषा में आयोजित की जाएं, ताकि योजनाओं का संदेश प्रभावी रूप से आम जनता तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में समान रूप से ध्यान दिया जाए।

प्रचार के प्रभावी माध्यमों पर जोर:
प्रचार गतिविधियों के लिए उपायुक्त ने ऑडियो-विजुअल सामग्री, सेमिनार, शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-बैनर और सामुदायिक बैठकें जैसे पारंपरिक एवं आधुनिक माध्यमों को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इन माध्यमों से आमजन को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा सकता है।



Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें