धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत 16 ग्रामों में लगाए गए शिविर, 137 आवेदनों की हुई ऑनलाइन इंट्री

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में आज धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत कुल 16 ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से जनजाति बहुल इलाकों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीणों को सीधे योजना से जोड़ने का प्रयास किया गया।

शिविरों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित कुल 137 आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री की गई। इनमें आधार कार्ड (11), आयुष्मान कार्ड (27), पीएम किसान सम्मान निधि (10), उज्जवला योजना (9), जनधन योजना (4), जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र (3-3), राशन कार्ड (4), केसीसी (2) और मनरेगा (11) के आवेदन शामिल हैं।

इसके साथ-साथ शिविरों में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई, जिनमें सिकल सेल के 25 और टीबी जांच के 20 नमूने लिए गए।

शिविरों में वन अधिकार अधिनियम, पेंशन योजनाएं, छात्रवृत्ति योजना, पशुधन विकास योजना, श्रम विभाग की योजनाएं एवं जनजातीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं के विषय में जागरूकता अभियान चलाया गया और उनसे संबंधित आवेदन लिए गए।

जिला प्रशासन द्वारा यह अभियान चरणबद्ध तरीके से सभी प्रखंडों में संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनजातीय समुदाय को उनके अधिकारों और सरकारी सहायता योजनाओं के प्रति सजग करना है।

अगला शिविर 23 जून को आयोजित किया जाएगा जिसमें बहरागोड़ा, चाकुलिया, धालभूमगढ़, डुमरिया, घाटशिला, जमशेदपुर, मुसाबनी, पटमदा और पोटका प्रखंडों के चयनित ग्राम शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में भाग लें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें