27 जून से शुरू होगा ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला, नगर निगम ने तैयारियाँ तेज कीं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : राजधानी राँची का ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला इस वर्ष भी पारंपरिक उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ 27 जून से 5 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जाएगा। मेला को लेकर राँची नगर निगम ने जोर-शोर से तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

नगर निगम ने स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है। निगम के स्वच्छता शाखा की ओर से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कार्यों की जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, मेला क्षेत्र में रोजाना सफाई, कूड़ा उठाव, मोबाइल टॉयलेट्स की व्यवस्था, साथ ही पीने के पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। मेला क्षेत्र में स्थायी और अस्थायी शौचालय, स्वास्थ्य टीमों की तैनाती, और प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों की भी व्यवस्था की जा रही है।

धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण इस आयोजन में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर भी नगर निगम एवं जिला प्रशासन की समन्वय बैठकें हो रही हैं।

नगर निगम ने स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों और युवाओं से भी अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और मेले को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें