बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में वर्चुअल लैब पर कार्यशाला का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर – बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BACET) में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका विषय था – वर्चुअल लैब का उपयोग और उसका महत्व। यह कार्यशाला आईआईटी दिल्ली की पहल पर आयोजित की गई, जिसमें छात्रों और शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल प्रयोगशालाओं की अवधारणा से परिचित कराया गया।

कार्यशाला की शुरुआत ईसीई विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर मौसमी महापात्रा ने स्वागत भाषण से की। इसके बाद शनी कुमार ने वर्चुअल लैब की मूल अवधारणाओं और उसके व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

दूसरे सत्र में श्री जस्सी प्रसाद ने विभिन्न तकनीकी विषयों से जुड़ी वर्चुअल प्रयोगशालाओं का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से छात्र कभी भी, कहीं भी ऑनलाइन प्रयोग कर सकते हैं, जिससे उनका व्यावहारिक ज्ञान और आत्मविश्वास दोनों बढ़ता है।

इस कार्यशाला में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस.के. रॉय, सभी विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। कार्यशाला के समापन पर एमई विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर मनोरमा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और आयोजकों के साथ-साथ प्रतिभागियों का भी आभार व्यक्त किया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था छात्रों और शिक्षकों को वर्चुअल लैब की क्षमताओं और इसके शैक्षणिक लाभों से अवगत कराना, जिससे तकनीकी शिक्षा को और अधिक सुलभ और प्रभावी बनाया जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें