झारखंड में पहुंचा मॉनसून, 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : झारखंड में मंगलवार को आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के 24 में से 18 जिलों में मानसून की पहली बारिश दर्ज की गई, जिससे किसानों और आम लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा में भी मध्यम से भारी बारिश हुई, जिससे खेतों में रौनक लौट आई।

हालांकि गढ़वा, पलामू और चतरा में अभी मानसून नहीं पहुंचा है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के भीतर इन जिलों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।

रांची मौसम केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस वर्ष मानसून राज्य में सामान्य तिथि (10 जून) से 6 दिन की देरी से पहुंचा है।

7 जिलों में रेड अलर्ट जारी

18 जून को राज्य के सात जिलों —
पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और दुमका —
में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की संभावना है, जिससे जलभराव, बिजली गिरने और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

अब तक कम बारिश, आगे सुधार की उम्मीद

1 जून से 17 जून तक झारखंड में औसत से 52% कम बारिश दर्ज की गई थी। लेकिन 20 जून तक सभी जिलों में मानसून सक्रिय हो जाने की संभावना है, जिससे बारिश की कमी की भरपाई हो सकती है।

मौसम विभाग ने प्रशासन और आम लोगों से सतर्क रहने और बारिश से जुड़ी सावधानियों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें