अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को जनकल्याण संघर्ष समिति ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च निकालकर व्यक्त की संवेदना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की गई प्रार्थना

जमशेदपुर, 17 जून 2025
बागुनहातु स्थित काली मंदिर चौक पर जनकल्याण संघर्ष समिति के बैनर तले एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हाल ही में अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे में मारे गए यात्रियों, पायलट और चालक दल के सदस्यों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और कैंडल मार्च निकालकर इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक अनुभव कुमार ने की, जिन्होंने इस हादसे को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए कहा, विमान दुर्घटना में एक व्यक्ति को छोड़कर बाकी सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्य असमय काल के गाल में समा गए। यह हम सभी के लिए एक गहरी क्षति है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह मृतकों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष मच्छिंदर निषाद ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, इस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों को हमारी तरफ से भावपूर्ण श्रद्धांजलि। यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली है।महासचिव सुभाष चंद्र प्रमाणिक ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, हम उन सभी यात्रियों और चालक दल को नमन करते हैं जिन्होंने इस हादसे में अपनी जान गंवाई। वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।समिति के संरक्षक जीवन साहु ने कहा, हम ईश्वर से कामना करते हैं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और उनके परिवारों को यह गम सहने की शक्ति प्रदान करें।

कार्यक्रम की विशेषताएं:

  • हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना
  • श्रद्धांजलि स्वरूप एक मिनट का मौन
  • क्षेत्रीय नागरिकों और समिति सदस्यों द्वारा कैंडल मार्च
  • शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कई वक्ताओं का उद्बोधन

इस श्रद्धांजलि सभा में समिति के प्रमुख सदस्य कंचन दत्ता, रवि हो, गामा, बिपलव नामता, बबन मजुमदार, जमन दास, स्वपन चक्रवर्ती, कमल, मुकेश मंदारी, सरस्वती देवी, दीपक, मंमपी, प्रमिला, मधु, सविता, पुतुल, परेश मुखी, नागेश राव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय बस्तीवासीउपस्थित रहे।

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें