मोदी सरकार के 11 वर्ष: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संगोष्ठी का आयोजन, ‘विकसित भारत 2047’ का लिया संकल्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 18 जून:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, जमशेदपुर महानगर द्वारा भालूबासा स्थित मुखी समाज सामुदायिक विकास भवन में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के महानगर अध्यक्ष परेश मुखी ने की, जबकि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी बबुआ सिंह और सह प्रभारी जिला मंत्री मिली दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प का वाचन

संगोष्ठी की शुरुआत पारंपरिक रीति से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ हुई। इसके उपरांत ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पत्र का सामूहिक वाचन किया गया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

मुख्य वक्ता ने गिनाई उपलब्धियाँ

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की यात्रा का संक्षिप्त लेकिन सशक्त चित्र प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि

मोदी सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाकर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को धरातल पर उतारा है।

उन्होंने विशेष रूप से निम्नलिखित उपलब्धियों पर प्रकाश डाला:

  • गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत
  • डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे तकनीकी एवं आर्थिक सुधार
  • समाज के वंचित तबकों को सशक्त करने वाली योजनाएं
  • सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर केंद्रित नीतियां

उन्होंने उपस्थित लोगों से राष्ट्र निर्माण में नीतियों के प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता फैलाने का आग्रह भी किया।

संगोष्ठी का संचालन और सहभागिता

संगोष्ठी का संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री पी. के. करवा ने किया। कार्यक्रम में भाजपा सीतारामडेरा मंडल, जमशेदपुर के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इनमें शामिल रहे:
रंजीत सिंह, अरुण मिश्रा, मनोज करवा, राकेश मुखी, सजल साल, धीरज मुखी, हीरालाल रजक, बबलू मुखी, शिवा राम, बंटी कालिंदी, लक्ष्मण मुखी, मिस्टी सोना, रीना मुखी, प्रिया बाग आदि।

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें