भारतीय रेलवे में ऐतिहासिक कायाकल्प, निवेश और नवाचार से बदल रहा है रेलवे का चेहरा : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे ने बीते 11 वर्षों में एक ऐतिहासिक कायाकल्प देखा है। यह बात केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को हरियाणा के मानेसर स्थित मारुति प्लांट में आयोजित एक कार्यक्रम में कही, जहां रेलवे साइडिंग सुविधा का उद्घाटन किया गया।

रेल मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले रेलवे उपेक्षित था, जहां वार्षिक पूंजी निवेश महज ₹25-30 हजार करोड़ होता था। लेकिन अब यह बढ़कर ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे के हर क्षेत्र—स्टेशन, ट्रैक, ट्रेन, शौचालय, सफाई और तकनीक—में व्यापक सुधार हुए हैं।

प्रमुख घोषणाएं और उपलब्धियां:

100 नई मेन लाइन ईएमयू गाड़ियां:
अब 8-12 की जगह 16-20 कोच की मेन लाइन ईएमयू गाड़ियां बनाई जाएंगी। यह तेलंगाना के काजीपेट में एक नई फैक्ट्री में शुरू होगा, जिससे कम दूरी के सफर में सुविधा बढ़ेगी।

50 नई ‘नमो भारत’ एसी गाड़ियां:
अहमदाबाद-भुज और पटना-जयनगर रूट्स पर शुरू की गई नमो भारत ट्रेनों को यात्रियों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। अब 150 ऐसी गाड़ियां चलाई जाएंगी।

1200+ जनरल कोच:
पिछले 2.5 वर्षों में यात्रियों की मांग के अनुसार 1200 से अधिक जनरल कोच शामिल किए गए।

अमृत भारत स्टेशन योजना:
1300 स्टेशनों का पुनर्विकास स्वीकृत; 103 स्टेशन बनकर तैयार। दिसंबर 2025 तक 100 और, और वर्ष 2026 तक 500 स्टेशन पूरे करने का लक्ष्य।

टिकटिंग प्रणाली में सुधार:
1 जुलाई से केवल KYC सत्यापित यात्री ही ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। विंडो बुकिंग पर भी ID अनिवार्य।

चार्ट पब्लिशिंग नवाचार:
बीकानेर डिवीजन में अब चार्ट 24 घंटे पूर्व प्रकाशित हो रहा है, जिससे यात्रियों को योजना बनाने में सुविधा मिली है।

वंदे भारत व अमृत भारत ट्रेनों का विस्तार:
6 नई अमृत भारत ट्रेनें जल्द शामिल होंगी, 50 और निर्माणाधीन। वंदे भारत की संख्या और रूट भी बढ़ाए जा रहे हैं।

फ्रेट कॉरिडोर का विस्तार:
720 करोड़ यात्री, 1617 मिलियन टन माल परिवहन। हर दिन 400 मालगाड़ियां डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर।

हरियाणा में रेलवे का बुनियादी कायाकल्प

श्री वैष्णव ने कहा कि 2014 से पहले जहां हरियाणा को मात्र ₹315 करोड़ का बजट मिलता था, वह अब बढ़कर ₹3416 करोड़ हो चुका है।
हरियाणा में:
✔ 823 किमी नई रेल पटरियां (यूएई के नेटवर्क से अधिक)
✔ 100% रेल विद्युतीकरण
✔ 34 स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल
✔ 540 फ्लाईओवर/अंडरपास तैयार
✔ सोनीपत रेल कारखाने का आधुनिकीकरण
✔ कुल ₹11,800 करोड़ का निवेश

गति शक्ति मल्टी-मॉडल टर्मिनल्स

प्रधानमंत्री के गति शक्ति विजन के तहत 108 मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल्स तैयार किए जा चुके हैं। उद्घाटन स्थल मानेसर स्थित टर्मिनल 45 एकड़ में फैला है और इसमें सालाना 4.5 लाख कारों की माल वहन क्षमता है।

अंत में रेल मंत्री ने कहा भारतीय रेलवे तेज, स्वच्छ, आधुनिक और जनहितैषी बन रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में यह बदलाव सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर का नहीं, बल्कि सोच का भी है। भारतीय रेलवे तेज, स्वच्छ, आधुनिक और जनहितैषी बन रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में यह बदलाव सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर का नहीं, बल्कि सोच का भी है।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें