फर्जी आयकर अधिकारी बनकर ठगी करने वाला जालसाज गिरिडीह से गिरफ्तार, जेवरात व दस्तावेज बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : कदमा थाना पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए फर्जी दोस्त बनकर इनकम टैक्स की रेड का भय दिखाकर घर से जेवरात और दस्तावेज ठगने वाले शातिर ठग को गिरिडीह (झारखंड) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) निवासी जयंत कुमार जायसवाल के रूप में हुई है। मामले की जानकारी सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

फर्जी अधिकारी बन लोगों को बनाता था शिकार

डीएसपी ठाकुर ने बताया कि आरोपी फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेता था, विश्वास जीतने के बाद घर से कीमती सामान और दस्तावेज लेकर फरार हो जाता था। प्रशांत डिंडा, निवासी कदमा, इस जालसाजी का शिकार हुए। आरोपी ने उनकी पत्नी को अपना दोस्त बताते हुए आयकर छापे की धमकी दी और घर से उनकी गाड़ी, जेवरात और जरूरी दस्तावेज लेकर चंपत हो गया।

बरामद सामान

पुलिस ने आरोपी के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

एक यामाहा मोटरसाइकिल

एक टाटा पंच कार

प्रशांत डिंडा के जरूरी दस्तावेज

गिरिडीह से हुई गिरफ्तारी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कदमा थाना पुलिस सक्रिय हुई और तकनीकी साक्ष्य व गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरिडीह से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अन्य पीड़ितों की पहचान की जा रही

डीएसपी मनोज ठाकुर के अनुसार, जयंत कुमार जायसवाल ने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। अन्य मामलों में भी उसकी संलिप्तता सामने आने की संभावना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें