गांडेय : झारखंड की विधायक और झामुमो नेता कल्पना सोरेन ने फादर्स डे के अवसर पर एक भावुक संदेश के साथ परिवार की एक मनमोहक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके ससुर शिबू सोरेन, पिता अम्पा मुर्मू, मां, पति हेमंत सोरेन और दोनों बेटे निखिल और अंश नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की गई इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा,
> “पिता एक नींव की तरह होते हैं, जो खुद अडिग खड़े रहकर हमारे सपनों की इमारत को ऊँचाइयाँ देते हैं। संघर्ष चाहे जितने भी हों, पिता की मौजूदगी हौसले की तरह साथ चलती है। आपका योगदान अनमोल है।”
यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और लोगों ने कल्पना सोरेन के भाव को सराहा। इस अवसर पर उन्होंने पिता और पिता समान सभी व्यक्तियों को फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं और उनके मार्गदर्शन को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया।
राजनीतिक हलकों के साथ-साथ आम लोगों ने भी इस पारिवारिक और भावनात्मक क्षण की सराहना की। यह पोस्ट एक बार फिर यह याद दिलाती है कि सार्वजनिक जीवन के दायित्वों के बीच भी पारिवारिक मूल्यों का स्थान सर्वोपरि होता है।









