अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत बन्ना गुप्ता ने छतरपुर जिले में की बैठकों की शृंखला, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने पर दिया ज़ोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत छतरपुर जिले में नियुक्त पर्यवेक्षक तथा झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने बिजावर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संगठनात्मक बैठकों की शृंखला में भाग लिया। श्री गुप्ता ने जानकी निवास और ईशा नगर में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बीएलए, जनप्रतिनिधि एवं अन्य पार्टी पदाधिकारियों से संवाद किया।

बैठकों के दौरान उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मज़बूत करने, सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान करने और उन्हें संगठित कर पार्टी के विस्तार में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया। श्री गुप्ता ने कहा कि “पूर्व विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुभव संगठन निर्माण की नींव हैं, जबकि युवा नेतृत्व भविष्य की दिशा है।”

उन्होंने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदाता संवाद, जनसंपर्क, और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को आम लोगों तक पहुँचाने की रणनीति पर भी विशेष बल दिया। साथ ही, उन्होंने नए सदस्यों को जोड़ने, प्रशिक्षित नेतृत्व को तराशने और पंचायत, वार्ड, बूथ तक संगठन की मज़बूती सुनिश्चित करने हेतु जिला अध्यक्षों के चयन की पारदर्शी प्रक्रिया पर भी चर्चा की।

इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैठक के अंत में श्री गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठित होकर कांग्रेस को मज़बूत करने का आह्वान किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें