भाजपा सरकार के 11 सफल वर्षों पर सोनारी मंडल में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज भाजपा सोनारी मंडल द्वारा सबुज संघ भवन, सोनारी में एक प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे उपस्थित रहे।



अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने बीते एक दशक में आर्थिक, सामरिक और सामाजिक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति के उत्थान के लिए चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश को नई दिशा और जनमानस को नया आत्मविश्वास दिया है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। जिसमें मुख्य रूप से प्रशांत कुमार पोद्दार, सोनू ठाकुर, संजय मुंडा, अभिषेक डे, नारायण प्रसाद, संजय रजक, सतेंद्र सिंह यादव, कृष्णा यादव, काजल मुखर्जी, बिराज डे, अमर दास, पूरन वर्मा, मनोज मिश्रा, विका साहू, प्रिंस यादव, रासबिहारी प्रसाद, सुजीत आदित्य, राहुल सिंह, सुखदेव सिंह, महावीर सिंह, सुनील सिंह, रमेश प्रसाद साहू, लालू सिंह, भरत सिंह, दीपक सिंह, उषा देवी, अभिषेक सिंह, विमल शर्मा, मंजू देवी, रामेश्वर प्रसाद, रिंकू प्रसाद, देवाशीष चंद्र, रवि पोद्दार, अमित डे, राजेश पोद्दार, वंटी एवं अन्य प्रबुद्धजन शामिल थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें