Mukteshwar Dham : हरिणा मुक्तेश्वर धाम मेला शुरू, विधायक संजीव सरदार ने लिया तैयारियों का जायजा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

कोल्हान का सबसे बड़ा मेला, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

Jamshedpur : पोटका प्रखंड के प्रसिद्ध हरिणा मुक्तेश्वर धाम में रोजो संक्रांति के मौके पर आयोजित होने वाला कोल्हान का सबसे बड़ा पांच दिवसीय मेला आज रविवार से प्रारंभ हो गया। मेला के शुभारंभ से पहले शनिवार को क्षेत्रीय विधायक संजीव सरदार ने मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र का गहन निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।



श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता:

विधायक संजीव सरदार ने मेला समिति और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मुक्तेश्वर धाम झारखंड का एक उभरता हुआ धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है, जहां हर वर्ष झारखंड समेत ओडिशा और बंगाल से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।



सुरक्षा, चिकित्सा और पेयजल की विशेष व्यवस्था:

विधायक ने प्रशासन को मेला में पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती, स्वास्थ्य शिविर, एम्बुलेंस की व्यवस्था तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला समिति से कहा कि स्वयंसेवकों की पहचान सुनिश्चित की जाए और आपात स्थिति में त्वरित संवाद स्थापित हो।



अंगवस्त्र वितरण और प्रसाद की व्यवस्था:

शनिवार को विधायक संजीव सरदार ने मंदिर परिसर में पूजारियों के बीच अंगवस्त्र का वितरण किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा वर्षों से चलती आ रही है और भविष्य में भी इसका पालन किया जाएगा। साथ ही मेला के पहले दिन पातभोक्ता रस्म के बाद श्रद्धालुओं के बीच गुड़, चना और शर्बत का वितरण किया जाएगा।

मौके पर मुख्य रूप से मुखिया सरस्वती मुर्मू, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, सीओ निकिता बाला, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान, पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू सहित मेला समिति के बज्रांकन दंडपात, दीपंकर नायक, फूलचंद सरदार, अनिरुद्ध नायक, पिंटू नायक, सागर सीट, सपन बारीक, रशानन्द सीट, पूर्ण नायक, कृपा बारीक आदि उपस्थित थे। वहीं मंदिर के मुख्य पुजारी बज्रांकन दंडपात, विकास पंडा, दिनेश दंडपात, राकेश दंडपात, बहादुर नायक, अम्बुज दंडपात, टेकेन दंडपात एवं राखोहरी प्रहराज भी विशेष रूप से मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें