यूनेस्को की को-चेयर बनीं डॉ. सोनाझारिया मिंज, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की पूर्व कुलपति डॉ. सोनाझारिया मिंज ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. मिंज को यूनेस्को की को-चेयर पर्सन नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह न केवल झारखंड बल्कि समस्त देशवासियों, विशेषकर आदिवासी समुदाय के लिए गौरव का विषय है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि डॉ. मिंज अपने नए दायित्वों का निर्वहन करते हुए आदिवासी भाषा, संस्कृति, विरासत एवं ज्ञान प्रणाली को वैश्विक मंच प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा, “आपके कार्यों से आदिवासी समुदाय के आत्मनिर्णय के अधिकार को मजबूती मिलेगी और उनकी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त होगी।”

डॉ. सोनाझारिया मिंज इससे पूर्व सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति रह चुकी हैं और सामाजिक-सांस्कृतिक विषयों पर उनके शोध और योगदान को व्यापक सराहना मिली है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.