अहमदाबाद विमान हादसे पर राष्ट्र चेतना महानगर ने जताया गहरा शोक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे को लेकर राष्ट्र चेतना महानगर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संस्था के सदस्यों ने एग्रिको में आयोजित शोक सभा के दौरान हादसे में मारे गए यात्रियों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

राष्ट्र चेतना महानगर के आशीष झा ने कहा कि यह हादसा न केवल पीड़ित परिवारों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गहरी क्षति है। यात्रा पर निकले किसी भी व्यक्ति का इस तरह असमय निधन अत्यंत हृदय विदारक है। ऐसी घटनाओं की कल्पना मात्र से ही मन व्यथित हो उठता है।

इस मौके पर संस्था के निरंजन कुमार ने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की कि घायल यात्रियों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा पीड़ित परिवारों को यथासंभव आर्थिक सहायता दी जाए।

वहीं, नकुल कुमार ने विमान हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और देश में विमानन सुरक्षा मानकों की समुचित समीक्षा करने की मांग की। अजीत कुमार ने कहा कि इस कठिन घड़ी में संस्था पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

शोक सभा में वरुण कुमार, मृणमय कुमार महतो, नरेंद्र कुमार, सुमन कुमार सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें