जमशेदपुर : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों—पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां—में जिला संयोजक मंडली का गठन किया गया है। पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि यह मंडली संगठन के पुनर्गठन, विस्तार और ग्राम एवं प्रखंड स्तर पर इकाइयों के गठन को तेज़ी से अंजाम देगी।
उन्होंने कहा कि पहले से कार्यरत जिला समितियां पूर्ववत अपना कार्य करती रहेंगी, वहीं नवगठित संयोजक मंडली ग्राम स्तर तक संगठन की जड़ें मजबूत करने, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और पार्टी को जनसरोकारों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।
तीनों जिलों के लिए संयोजक मंडलियों की सूची इस प्रकार है:
🔸 पूर्वी सिंहभूम
संयोजक – सागेन हांसदा,
सदस्य – सुखलाल हेंब्रम, आदित्य महतो, बीरबल महतो, नंदू पटेल, क्रांति सिंह, श्रवण सिंह, डोमन टुडू, संजय मालाकार, बुद्धेश्वर मुर्मू, दीपक अग्रवाल, राजू कर्मकार, प्रकाश विश्वकर्मा।
🔸 पश्चिमी सिंहभूम
संयोजक – दामू बानरा,
सदस्य – नंदलाल बिरुआ, चंद्रमोहन सिंकू, संतोष महतो, अजय कुमार महतो, दिनेश चंद्र महतो, डॉ आनंद महतो, दिनेश चंद्र बोइपाई, प्रताप सिंह देव, बिरसा मुंडा।
🔸 सरायकेला–खरसावां
संयोजक – सत्यनारायण महतो,
सदस्य – अशोक साहू, प्रवीण महतो, सुषेण महतो, अनिल महतो, रामरतन महतो, दुर्गा महतो, दिनेश हांसदा, अंगूर महतो, दिलीप महतो, गौरी लायक, पुलक सत्पथी, डॉ सुधीर सिंह।
इसके अलावा, जमशेदपुर नगर प्रभारी के रूप में चंद्रगुप्त सिंह तथा आदित्यपुर नगर प्रभारी के रूप में रविशंकर मौर्य की भी नियुक्ति की गई है।
श्री सहिस ने बताया कि पार्टी द्वारा राज्य के हर गांव में इकाई गठन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है, जिससे 2025 के आगामी राजनीतिक परिदृश्य में संगठनात्मक मजबूती के साथ उतरना सुनिश्चित हो सके।
