पत्रकार धर्मेंद्र कुमार के बड़े भाई सतेंद्र कुमार मिश्रा का निधन, शोक की लहर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर — शहर के वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र कुमार के बड़े भाई सतेंद्र कुमार मिश्रा का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे और पिछले तीन महीनों से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने रात्रि 2 बजे अंतिम सांस ली। उनका इलाज बंगलुरु स्थित फोर्टिस अस्पतालमें चल रहा था, जहां वे लंबे समय से भर्ती थे।

स्वर्गीय सतेंद्र कुमार मिश्रा एक शांत, मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से परिवार ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पत्रकारिता जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपने पीछे दो बेटियां, एक बेटा और भरा-पूरा परिवार छोड़ दिया है।

उनका अंतिम संस्कार शनिवार, 14 जून को प्रातः 10 बजे जमशेदपुर के भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके सीतारामडेरा न्यू रोड स्थित आवास से निकलेगी।

शहर के कई पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, रिश्तेदार, और शुभचिंतक उनके अंतिम दर्शन के लिए उपस्थित होने की संभावना है। धर्मेंद्र कुमार के परिवार को इस दुःख की घड़ी में सांत्वना देने के लिए शोक संवेदनाएँ लगातार व्यक्त की जा रही हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें