बागबेड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं वितरण कार्यक्रम, सुबोध झा ने दिया हरियाली का संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी सुबोध झा के नेतृत्व में बागबेड़ा क्षेत्र में पौधारोपण एवं फलदार पौधों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बजरंगी खेल मैदान में पौधारोपण भी किया गया।



सुबोध झा ने इस अवसर पर कहा, “हरियाली है तो सुरक्षित भविष्य और खुशहाली है!” उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के नाम’ के मंत्र के साथ अधिक से अधिक पौधारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक छोटा कदम है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संजीवनी भी है।



कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों में फलदायक पौधों का वितरण किया गया और पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल कुमार मिश्रा, गौरव साहू, यश प्रकाश, राजेश कुमार, विनय कुमार एवं अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें