Convocation 2025 : तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हुए शामिल, टॉपर्स को प्रदान किया स्वर्ण पदक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Serailela : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत गम्हरिया स्थित अर्का जैन यूनिवर्सिटी के परिसर में मंगलवार को तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन भव्यता और पारंपरिक गरिमा के साथ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रहे, जिन्होंने विभिन्न संकायों के अकादमिक टॉपर्स को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया और सभी स्नातकों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



दीक्षांत समारोह का जुलूस विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन से प्रारंभ होकर मुख्य समारोह स्थल तक गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र और बुके भेंट कर किया गया। समारोह की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई।



समारोह के प्रारंभ में अर्का जैन यूनिवर्सिटी द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक और सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की गई। कुलपति एवं विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों ने दीक्षांत समारोह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और मूल्यों से समाज में सकारात्मक योगदान देने की अपील की।



समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि एवं आमंत्रित जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें