विदेशी वस्तुओं के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच ने निकाली रैली, जनजागरण अभियान में उमड़ा जनसमूह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : देश के प्रधानमंत्री के स्वदेशी अपनाने के आह्वान पर स्वदेशी जागरण मंच ने रविवार को जमशेदपुर में विदेशी वस्तुओं के विरोध में एक जनजागरण रैली का आयोजन किया। इस अभियान के तहत लोगों को विदेशी उत्पादों के बहिष्कार और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए जागरूक किया गया।



रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी, छात्र और स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य शामिल हुए। रैली के दौरान स्वदेशी जागरण मंच के वक्ताओं ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि जब भारत ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, तब चीन, अमेरिका, अजरबैजान, तुर्की और बांग्लादेश जैसे देश, जिनके उत्पाद हम वर्षों से खरीदते आए हैं, उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान का समर्थन किया।



वक्ताओं ने कहा कि भारत इन देशों के लिए एक विशाल उपभोक्ता बाजार है, लेकिन संकट की घड़ी में इनका भारत के प्रति रवैया चिंताजनक रहा। ऐसे में अब समय आ गया है कि हम इन देशों की वस्तुओं का बहिष्कार करें और देशहित में पूर्ण रूप से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं।



स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने देश के उद्योगपतियों और कारोबारियों से अपील की है कि वे देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता दें, ताकि भारत आत्मनिर्भर बन सके और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।



रैली के अंत में मंच की ओर से शपथ दिलाई गई कि वे जीवन के हर क्षेत्र में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें