Environment Awareness : युगांतर प्रकृति की पर्यावरण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि होंगी अंजिला गुप्ता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आगामी 4 जून को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता फैलाने हेतु युगांतर प्रकृति पत्रिका एवं स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राजेंद्र विद्यालय, जमशेदपुर में भव्य पर्यावरण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।



इस आयोजन की मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता होंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता युगांतर प्रकृति के संरक्षक एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक श्री सरयू राय करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में प्रख्यात पर्यावरणविद श्री दिनेश मिश्र, डीबीएमएस कॉलेज के चेयरमैन श्री बी. चंद्रशेखर, मोतीलाल पब्लिक स्कूल के सचिव डॉ. डीपी शुक्ला तथा डीएवी स्कूल की प्राचार्या श्रीमती प्रज्ञा सिंह शिरकत करेंगी।



आयोजन समिति से जुड़े श्री एसपी सिंह और श्री पवन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में चित्रांकन, प्रश्नोत्तरी एवं भाषण जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी, जो दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होंगी। प्रतिभागियों को समय से दस मिनट पहले विद्यालय पहुंचने की सलाह दी गई है। पवन सिंह ने जानकारी दी कि प्रतिभागियों को प्रतियोगिता संबंधी सभी जानकारियां वाट्सएप्प के माध्यम से लगातार भेजी जा रही हैं।



एसपी सिंह ने बताया कि सभी बच्चों के लिए स्नैक्स, पानी की बोतल एवं फ्रूट जूस की समुचित व्यवस्था की गई है। चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपने रंग (कलर) घर से लाएंगे, जबकि ड्राइंग शीट आयोजकों की ओर से दी जाएगी। आयोजन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने में यह आयोजन मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.