Jamshedpur Protest : सरना धर्म कोड की मांग को लेकर जमशेदपुर में झामुमो का जोरदार प्रदर्शन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से आज जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड के जिला मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। पार्टी की प्रमुख मांग है कि केंद्र सरकार जातीय जनगणना से पहले सरना धर्म कोड को मान्यता दे। प्रदर्शनकारियों ने साफ किया कि जब तक सरना धर्म कोड लागू नहीं किया जाता, तब तक झारखंड में जातीय जनगणना नहीं होनी चाहिए।



प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरना धर्म कोड के बिना जनगणना कराना आदिवासी समुदाय के साथ अन्याय होगा। उनका तर्क है कि जल, जंगल और जमीन पर आधारित जीवनशैली को मानने वाले सरना धर्मावलंबी आदिवासियों को जबरन अन्य धर्मों में गिना जाएगा, जिससे उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को नुकसान पहुंचेगा।



जमशेदपुर में हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग परंपरागत तीर-धनुष के साथ सड़कों पर उतरे। शहर में जगह-जगह रैलियां निकाली गईं, जो अंततः जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में तब्दील हो गईं। इस दौरान आदिवासी नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार से तुरंत सरना धर्म कोड को लागू करने की मांग की।



प्रदर्शन में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। सभी ने एक स्वर में चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.