Sonari Development : सरयू राय ने किया टिनशेड निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन

SHARE:

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने सोमवार को सोनारी कुम्हारपाड़ा ग्वाला बस्ती स्थित शिव मंदिर परिसर में टिनशेड निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। यह कार्य विधायक निधि से 5,50,750 रुपये की लागत से संपन्न हुआ है।



इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि यह टिनशेड स्थानीय लोगों के सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार के लिए ऐसे कार्य आगे भी जारी रहेंगे।



उद्घाटन समारोह में विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, नीरज सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, मुन्ना सिंह, जमशेदपुर अक्षेस के सहायक अभियंता सचिन झा, अजय सिंह, बलराम धीवर, महेन्द्र यादव, अतुल सिंह, लालु रजक, उत्तम कुमार, विनोद सिंह, पाण्डेय जी समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्माण से उन्हें बहुत राहत मिलेगी, खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में।

Leave a Comment

और पढ़ें