Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा कोषाध्यक्ष भाई अंकित सिंह के नेतृत्व में सोनारी में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग एवं युवा शामिल हुए और उन्होंने इस शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में उपस्थित लोगों की आंखों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई और उन्हें आवश्यक सलाह एवं उपचार भी प्रदान किया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था, जिसे लोगों ने सराहा।

इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं झामुमो से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। झारखंड युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भाई विक्टर सोरेन, युवा नेता भाई रोहित डी, प्रकाश सहाय, रवि राव समेत अन्य नेताओं ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।










