Jharkhand Karate : घाटशिला में होगा राज्य स्तरीय कराटे टूर्नामेंट, शिक्षा मंत्री ने दी सहमति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखण्ड गोजू रियु कराटे डू एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के कॉन्फ्रेंस हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड सरकार के शिक्षा मंत्री एवं एसोसिएशन के चेयरमैन श्री रामदास सोरेन उपस्थित थे।



बैठक में अमर नाथ तिवारी (वर्किंग प्रेसिडेंट, जुस्को यूनियन),  नागेश चौधरी (मैनेजर, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, टाटा मोटर्स), वाई. ईश्वर राव (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं प्रेसिडेंट, ए.डी.एल. सोसाइटी), महासचिव संदीप कुमार, निदेशक शहजाद कुरैशी, चीफ इंस्ट्रक्टर  सरजू राम, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार और कार्यकारी सचिव एल. नागेश्वर राव समेत विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि और कोच उपस्थित थे।



बैठक में घाटशिला में 25-26 जून 2025 को राज्य स्तरीय कराटे टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें राज्य भर से लगभग 400 करातेकाओं के भाग लेने की संभावना है। चेयरमैन श्री सोरेन ने टूर्नामेंट को मंजूरी देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का उद्घाटन राज्य के खेल मंत्री करेंगे।



श्री सोरेन ने कराटे को आत्मरक्षा और अनुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इस खेल का प्रशिक्षण प्रत्येक स्कूल में होना चाहिए। उन्होंने एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि श्री एल. नागेश्वर राव एवं उनकी टीम ने ट्राइबल इलाकों में कराटे प्रशिक्षण देकर सराहनीय कार्य किया है।



इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए कोच प्रियव्रत दत्ता, करनिशा दास, सूरज कुमार गोंड, मुकेश कुमार, गौस खान आदि भी उपस्थित थे। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.