RailwayUpdates : टाटा-विजाग सुपरफास्ट एक्सप्रेस 90 मिनट की देरी से पहुंची टाटानगर, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन से भुवनेश्वर होते हुए विशाखापट्टनम जाने वाली 20815 टाटा-विशाखापट्टनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 90 मिनट की देरी से टाटानगर स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन को सुबह 7:25 बजे टाटानगर से प्रस्थान करना था, लेकिन यह ट्रेन खुद टाटानगर स्टेशन ही सुबह 9:01 बजे पहुंची, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।



सुबह के व्यस्त समय में इस प्रकार की देरी से न केवल दूरगामी यात्रियों को समस्या हुई, बल्कि टाटानगर से भुवनेश्वर और अन्य पड़ावों के लिए यात्रा करने वाले स्थानीय यात्रियों की योजनाएँ भी प्रभावित हुईं। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने समय पर कोई स्पष्ट सूचना न मिलने की शिकायत की। कई यात्रियों ने कहा कि मोबाइल अलर्ट के माध्यम से समय रहते ट्रेन के विलंब होने की जानकारी नहीं मिली जब वो स्टेशन पहुंचे उसके कुछ देर बाद उन्हें ट्रेन के विलंब होने की जानकारी मिली जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ।



रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के विलंब का कारण रेल पथ पर तकनीकी कारण या संचालनगत व्यवधान हो सकता है, हालांकि इस बारे में आधिकारिक बयान फिलहाल जारी नहीं किया गया है। नियमित यात्री इस रूट पर समयबद्धता की मांग कर रहे हैं।



यात्रियों ने अपील की है कि रेलवे ट्रेन संचालन में समय की पाबंदी सुनिश्चित करे और देरी होने की स्थिति में उचित सूचना व्यवस्था की जाए, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.