Mp jamshedpur : सांसद विद्युत वरण महतो को भाजपा एमजीएम मंडल ने किया सम्मानित, तीसरी बार “सांसद रत्न पुरस्कार” के लिए चयनित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युत वरण महतो को सांसद रत्न पुरस्कार के लिए तीसरी बार चयनित किए जाने पर भाजपा एमजीएम मंडल की ओर से उनका भव्य सम्मान किया गया। गुरुवार को मंडल उपाध्यक्ष संभु कर्मकार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बिस्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय पहुंचा और सांसद को पट्टा व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।



इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संभु कर्मकार ने कहा, “सांसद महतो ने जनहित में जो कार्य किए हैं, वे अनुकरणीय हैं। तीसरी बार सांसद रत्न पुरस्कार मिलना न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।”



प्रतिनिधिमंडल ने सांसद की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें जिले के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उनके निरंतर प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्य रूप से  संभु कर्मकार (मंडल उपाध्यक्ष),  राहुल महातो, संतन प्रधान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.