Summer Camp 2025 : समर कैंप का उद्घाटन दिनेश कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर किया, बच्चों को दिया प्रेरक संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :  टेल्को रिक्रिएशन क्लब परिसर में झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ गुरुवार सुबह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर किया। यह इस समर कैंप का लगातार 12वां संस्करण है।



उद्घाटन समारोह के दौरान दिनेश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए खेलकूद और अभ्यास आवश्यक हैं। शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक विकास भी उतना ही जरूरी है।”



मुख्य कोच सुनील प्रसाद ने बताया कि यह समर कैंप पिछले 12 वर्षों से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में बच्चों को मार्शल आर्ट्स, सेल्फ डिफेंस, ट्रैकिंग सहित विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़ा जाता है। इस वर्ष विशेष रूप से भारत-पाक युद्ध के समय सिविल डिफेंस की भूमिका को ध्यान में रखते हुए बच्चों को उससे संबंधित मॉक ड्रिल और जानकारी भी दी जाएगी।



इस उद्देश्य से सिविल डिफेंस से जुड़े दयाशंकर मिश्रा और सुरेश प्रसाद कैंप में विशेष सत्र लेंगे और बच्चों को आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा से संबंधित जानकारी देंगे।



कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा भी उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को अनुशासन और आत्मरक्षा के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। इस दस दिवसीय कैंप में अलग-अलग खेलों और विषयों के लिए प्रशिक्षित कोच नियुक्त किए गए हैं, जो बच्चों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ उनका समुचित मार्गदर्शन करेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें