CBSE Results : सीबीएसई परीक्षा में ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल, मानगो में सीबीएसई परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। कुल 120 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और सभी ने सफलता प्राप्त की।



विद्यालय की प्रधानाचार्या मधु मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।



विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान सरवन सिंह ने भी परीक्षा परिणाम की सराहना की और सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया। विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस श्रीमती रीना राय, कोषाध्यक्ष श्री जसपाल सिंह, श्रीमती किरण चाणे और समिति के सदस्य सूरज सिंह ने भी छात्रों की सफलता पर हर्ष जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।



विद्यालय परिवार ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को पूरे समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें