मजदूर दिवस पर AITUC की भव्य बाइक रैली और जनसभा, नए श्रम कानूनों के खिलाफ उठी आवाज
जमशेदपुर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रैली, शहीद स्थल पर हुई जनसभा

Share करें

✓ Link copy हो गया!



नीचे पढ़े

जमशेदपुर, 1 मई 2025 – अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज AITUC (ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस) द्वारा जमशेदपुर में एक भव्य बाइक रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत राहरगोड़ा स्थित AITUC कार्यालय से हुई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

रैली परसुडीह होते हुए हलूदबनी चौक स्थित सिद्धू-कानू की प्रतिमा पर पहुंची, जहां माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद यह रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए साकची स्थित शहीद स्थल पहुंची, जहां इसे एक जनसभा में तब्दील कर दिया गया।

AITUC नेता अंबुज ठाकुर ने सरकार के श्रम कानूनों को बताया मजदूर विरोधी
जनसभा को संबोधित करते हुए AITUC नेता अंबुज ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए श्रम कानून मजदूर विरोधी हैं। इन कानूनों से मजदूरों की सुरक्षा, स्थायित्व और अधिकारों पर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि इन नीतियों का विरोध जरूरी है और इसके लिए सभी मजदूरों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

समाजसेवियों और राजनीतिक नेताओं ने जताया समर्थन
इस रैली और सभा में समाजसेवी भरत सिंह, जेएलकेएम पार्टी के जिला महामंत्री गणपति करवा, निमाई हेंब्रम और पूर्व मुखिया खत्री सिरका समेत कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने मजदूरों के हितों के संरक्षण की मांग करते हुए एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया।



जनसभा से निकला एकजुटता का संदेश
सभा के दौरान मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा और श्रम कानूनों की वापसी की मांग की। नेताओं ने कहा कि जब तक श्रमिकों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।


वीडियो देखें

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.