जाति जनगणना का निर्णय ऐतिहासिक, वंचितों को मिलेगा हक : दिनेश कुमार
भाजपा नेता ने केंद्र सरकार के फैसले को बताया सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम

Share करें

✓ Link copy हो गया!




जमशेदपुर, 30 अप्रैल। भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लिए गए जाति जनगणना कराने के निर्णय को “ऐतिहासिक और अभूतपूर्व” बताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न सिर्फ सामाजिक न्याय की स्थापना करेगा, बल्कि वंचित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों को उनकी वास्तविक जनसंख्या के अनुसार योजनाओं में भागीदारी दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

‘सबका साथ, सबका विकास’ को मिलेगा मजबूती

दिनेश कुमार ने कहा कि जातिगत आंकड़ों के आधार पर योजनाओं और नीतियों का निर्माण ‘सबका साथ, सबका विकास’ के लक्ष्य को मजबूत आधार देगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सामाजिक संतुलन और समावेशी विकास की दिशा में एक मील का पत्थर है, जिससे पूरे देश में समान अवसर और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सकेगा।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना

पूर्व जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में “डेटा आधारित सुशासन” और “सटीक नीति निर्माण” की दिशा में ठोस कार्य हुए हैं। जाति जनगणना का यह निर्णय दर्शाता है कि केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों की स्थिति को समझते हुए उनके लिए नीतिगत निर्णय ले रही है।

दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा की सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है, और यह कदम इस संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.