Ambedkar Jayanti अंबेडकर जयंती 2025 पर आदित्यपुर में लोजपा (आर) नेताओं ने प्रभात पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित की और डॉ अंबेडकर के आदर्शों पर चलने और हाशिए के समुदायों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!



Adityapur (Seraikela-Kharsawan):
135वीं अंबेडकर जयंती के अवसर पर लोजपा (रा) की ओर से प्रभात पार्क, वार्ड 17 में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में लोजपा के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

आदर्शों पर चलने की अपील, दलित शिक्षा पर ज़ोर

सभा की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद जिला अध्यक्ष अनिल पासवान ने संविधान के आदर्शों को अपनाने और दलित, शोषित व वंचित वर्ग में शिक्षा के प्रचार-प्रसार का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में रहे ये प्रमुख चेहरे

इस अवसर पर रामाशीष राम, कमलेश्वरी पासवान, रंजीत दास, शारदा देवी, दरोगा पासवान, संध्या रानी, कुंदन रजक सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Leave a Comment

The specified slider id does not exist.