JioMart chicken supply मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी पशु संरक्षण अभियान चला रहे हैं, जबकि अंबानी के साम्राज्य का हिस्सा जियोमार्ट ताज चिकन बेच रहा है।  सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से तूल पकड़ रहा है। यूजर्स सवाल कर रहे हैं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

अनंत अंबानी की पशु प्रेम मुहिम पर उठे सवाल

मुकेश अंबानी के छोटे पुत्र अनंत अंबानी इन दिनों पशु संरक्षण की दिशा में एक बड़ी मुहिम चला रहे हैं। वे जानवरों के अधिकारों और संरक्षण को लेकर खासे संजीदा नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक नई पहल के तहत कई दुर्लभ प्रजातियों के जानवरों को बचाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया है।

लेकिन सवाल तब उठता है जब दूसरी तरफ उन्हीं के परिवार की कंपनी जिओमार्ट अपने प्लेटफॉर्म पर ताज चिकन की सप्लाई करवा रही है। यानी एक तरफ जहां अनंत अंबानी जानवरों को बचाने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी कंपनी मांस के व्यापार में सक्रिय है।

जिओमार्ट और ताज चिकन की साझेदारी पर आलोचना

जिओमार्ट, जो कि मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस रिटेल का हिस्सा है, अब ताज चिकन जैसे ब्रांड के साथ मिलकर बड़े स्तर पर चिकन की बिक्री कर रहा है। इससे अनंत अंबानी की मुहिम पर सवाल खड़े हो गए हैं।

लोग पूछ रहे हैं – क्या यह दोहरा मापदंड नहीं है? एक तरफ जानवरों को बचाने की बात और दूसरी तरफ उन्हीं जानवरों को खाने के लिए बेचने का काम?

सोशल मीडिया पर उठी बहस

सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से तूल पकड़ रहा है। यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या पशु प्रेम केवल एक इमेज बिल्डिंग का हिस्सा है या वाकई में उसमें कोई सच्चाई है?

यह मामला न सिर्फ नैतिकता का है, बल्कि इससे बिजनेस और ब्रांड वैल्यू पर भी असर पड़ सकता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.