Jamshedpur Congress Leader Death, जमशेदपुर: कांग्रेस नेता अशोक सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महामंत्री अशोक सिंह के आकस्मिक निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पार्थिव शरीर को जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर लाया गया, जहाँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे सहित वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी का झंडा और पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति

इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि अशोक सिंह के निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस के महामंत्री के रूप में संगठन की सेवा की और उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि



श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश सचिव सामंता कुमार, राकेश कुमार तिवारी, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय यादव, संजय सिंह आजाद, ज्योति मिश्र, रमन खाॅ, भरत सिंह, अमर कुमार मिश्र, राजा ओझा, आशीष ठाकुर, अनिल सिंह, रंजीत झा, रंजीत सिंह, महेंद्र सिंह और पद्मिनी हाॅसदा शामिल थे।

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें