Breaking news: bistupur firing news जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शुभम घोष को गोली मारी गई। घायल को टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जानिए फायरिंग से जुड़ी पूरी खबर।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग, शुभम घोष घायलJamshedpur :पूर्वी सिंहभूम जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ताजा मामला बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने शुभम घोष को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शुभम को तुरंत टाटा मेमोरियल अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।अपराध बढ़ा, पुलिस सख्ती में जुटी(वीडियो देखें)

धतकीडीह इलाके में गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। कदमा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इस फायरिंग के पीछे क्या कोई पुरानी रंजिश या आपराधिक गतिविधि जुड़ी हुई है।शहर में बढ़ती गोलीबारी पर चिंतापरिजनों की मांगजमशेदपुर और उसके आसपास के इलाकों में अपराध बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में फायरिंग और गैंगवार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। पुलिस प्रशासन को इस बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.