बिरसानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का होगा विस्तार! विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :बिरसानगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करता है, लेकिन बढ़ती आबादी और मरीजों की संख्या के कारण मौजूदा सुविधाएँ अपर्याप्त साबित हो रही हैं। खासकर प्रसूति सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की जरूरत तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर CHC के विस्तार की माँग की है।

स्वास्थ्य केंद्र में किन सुविधाओं का होगा विस्तार?

विधायक पूर्णिमा साहू ने पत्र में उल्लेख किया कि बिरसानगर CHC में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते उन्हें कई बार बेहतर इलाज नहीं मिल पाता। उन्होंने CHC के प्रथम तल पर अतिरिक्त सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें शामिल हैं:

पुरुष और महिला वार्ड का निर्माण

मरीजों और परिजनों के लिए वेटिंग एरिया

सुरक्षित एवं सुचारू प्रसव के लिए लेबर रूम

नर्सिंग स्टेशन की स्थापना

मेडिसिन स्टोर की व्यवस्था

सीढ़ी, रैंप और अन्य जरूरी सुविधाएँ

24×7 प्रसव सेवा और आपातकालीन सुविधाएँ होंगी मजबूत

विधायक साहू ने कहा कि बिरसानगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज इस अस्पताल में आते हैं। ऐसे में 24×7 प्रसव सेवा और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इस विस्तार योजना को मंजूरी देने की माँग की है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकें।

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.