Sakchi Congress Event साकची प्रखंड में कांग्रेस की “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” पदयात्रा का आयोजन

जय संविधान यात्रा: संविधान की रक्षा का संकल्प

Jamshedpur :साकची प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में “जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष धर्मा राव ने किया और मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे शामिल हुए। यह पदयात्रा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा थी।

यात्रा की शुरुआत साकची गोलचक्कर से हुई, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की तख्तियां और पार्टी का झंडा लेकर संविधान की रक्षा के नारे लगाए। पदयात्रा बसंत टॉकीज चौक से बिरसा मुंडा चौक होते हुए आमसभा में तब्दील हुई।

आनंद बिहारी दुबे: “संविधान बचाने का समय”

आमसभा में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा, “हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्वजों ने कठिन संघर्ष और बलिदानों से संविधान की रचना की है। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इसे बदलने का प्रयास कर रही है। जनता को जागरूक होकर संविधान की रक्षा के लिए आगे आना होगा।”

जागरूकता का आह्वान

जिला महामंत्री राजेश चौधरी ने कहा, “पूरा देश संविधान के आधार पर चलता है। इसे बदलने का कोई भी प्रयास नुकसानदायक होगा। यह हमारा परम कर्तव्य है कि हम संविधान की रक्षा करें।”

प्रदेश सचिव सामंता कुमार ने संविधान को देश को एकजुट रखने का आधार बताते हुए कहा, “संविधान के कारण ही केंद्र से लेकर पंचायत तक हर व्यक्ति को अधिकार और सुरक्षा मिली है।”

जन जन तक पहुंचेगी यह मुहिम

कार्यक्रम में शामिल जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा, “संविधान में निहित अधिकार, जैसे समानता और जीने का अधिकार, हर व्यक्ति के लिए जरूरी हैं। इनसे छेड़छाड़ करना समाज के लिए नुकसानदायक होगा। कांग्रेस इस यात्रा के जरिए लोगों को संविधान की अहमियत समझाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

प्रमुख नेताओं की भूमिका

इस आयोजन को सफल बनाने में आनंद बिहारी दुबे, धर्मा राव, सामंता कुमार, धर्मेंद्र सोनकर, राजेश चौधरी, रजनीश सिंह, अमर मिश्रा, मोहम्मद सलीम, ज्योति मिश्रा, शिल्पी चक्रवर्ती और अन्य नेताओं ने प्रमुख भूमिका निभाई।

 

Leave a Comment