Jugsalai Congress News जुगसलाई में कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू

Jamshedpur:जुगसलाई प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा प्रखंड अध्यक्ष कैसर आलम अंसारी के नेतृत्व में निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता जोगी मिश्र और विशिष्ट अतिथि समरेन्द्र घोष ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान प्रदीप मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की गई।

संविधान की रक्षा का संदेश लेकर निकली पदयात्रा

यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की तख्तियां और पार्टी का झंडा लेकर संविधान की रक्षा का आह्वान किया। “जय बापू, जय अंबेडकर” जैसे उद्घोष के साथ कार्यकर्ताओं ने जनता को संविधान बचाने के लिए आगे आने की अपील की। पदयात्रा मछुआ बस्ती तक पहुंची, जहां यह आमसभा में तब्दील हो गई।

सभा में नेताओं ने रखे विचार

आमसभा में प्रदेश सचिव के के शुक्ल ने कहा, “संविधान हमारे पूर्वजों के बलिदानों से बना है। आज इसे बदलने की कोशिश की जा रही है। जनता को इस खतरे को समझना होगा और संविधान की रक्षा के लिए आगे आना होगा।”

जिला महामंत्री ज्योति मिश्र ने कहा, “संविधान की नीतियों पर ही यह देश चलता है। इसे बदलना समाज और देश के लिए घातक हो सकता है। हर शिक्षित और जागरूक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह संविधान की रक्षा करे।”

विशिष्ट अतिथि नलिनी कुमारी ने कहा, “संविधान ने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। यही कारण है कि हर व्यक्ति को समान अधिकार और सुरक्षा मिलती है। इन अधिकारों से छेड़छाड़ किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी।”

पदयात्रा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड अध्यक्ष कैसर आलम अंसारी, जोगी मिश्र, के के शुक्ल, ज्योति मिश्र, अमरजीत नाथ मिश्र, नलिनी कुमारी, अजय पाण्डेय, राजू गद्दी, नवनीत मिश्र, ऋषि मिश्र, और अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर यह राष्ट्रव्यापी अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य संविधान की रक्षा और जनता को जागरूक करना है। कांग्रेस पार्टी प्रखंड, मंडल और जिला स्तर तक इस पदयात्रा के जरिए लोगों को संविधान की अहमियत समझा रही है।

 

 

 

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.