केवंट समाज वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाई 49वीं भक्त गुहा निषाद जयंती

Share करें

✓ Link copy हो गया!


जमशेदपुर। भगवान राम के परम मित्र और निषाद राज के राजा भक्त गुहा निषाद की 49वीं जयंती का आयोजन केवंट समाज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बागुनहातु के सभागार में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा दास साहू और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने संबोधन में शिक्षा को समाज की प्रगति का मुख्य आधार बताया। उन्होंने कहा, “समाज तभी उन्नति करेगा जब उसकी युवा पीढ़ी शिक्षित होगी। शिक्षा के बिना विकास असंभव है।” वहीं, दिनेश कुमार ने भगवान राम और निषाद राज गुहा की मित्रता की प्रेरक कहानी साझा करते हुए सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेश निषाद ने समाज के लिए भवन की मांग विधायक के समक्ष रखी। इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। जयंती समारोह में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया और भक्त गुहा निषाद की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का सफल संचालन महेश निषाद ने किया। इस दौरान क्षेत्र के सभी पार मुखियाओं को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से समाज के संयोजक मछिंद्र निषाद, पूना राम निषाद, और अन्य प्रमुख सदस्य—सुरेश निषाद, गिरधारी लाल पारकर, विद्या निषाद, गुरु मिलन, रतन निषाद, जमुना निषाद, कौशल्या निषाद, पिंकी निषाद, चंचल निषाद, शिव पारकर, मुकुंद निषाद, सूरज निषाद, चंद्रिका निषाद, गणेश निषाद, दिलीप निषाद, देव कुमार निषाद, शिव निषाद, और टिल्लू निषाद ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें