मां के फांसी लगाने से परिवार में छाया मातम
Jamshedpur गोलमुरी बाजार लाइन के सत्कार होटल के समीप एक दुखद घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह रचना अग्रवाल (35) नामक महिला ने चौथे तल्ले पर स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। उनके पति का फ्लैट के नीचे हार्डवेयर का दुकान है, और वह सुबह 9 बजे दुकान के लिए निकल गए थे।
बच्चों ने देखा मां को फंदे पर लटका
रचना अग्रवाल के दो छोटे बच्चे हैं, जो घटना के समय नीचे खेल रहे थे। खेल के बाद जब बच्चे ऊपर अपने फ्लैट में पहुंचे, तो उन्होंने मां को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। बच्चों ने तुरंत अपने पिता को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अब आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए पड़ताल कर रही है।









