Jamshedpur : दो युवकों की संदिग्ध मौत से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस..

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बोड़ाम : जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र बोड़ाम थाना अंतर्गत दो अलग-अलग जगहों से दो युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। इन घटनाओं ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुंदु गांव में फांसी पर झूलता मिला गौरीशंकर महतो का शव

सोमवार सुबह बोड़ाम थाना पुलिस को सूचना मिली कि दुंदु गांव में 26 वर्षीय गौरीशंकर महतो का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पिता ने बताया कि गौरीशंकर मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन घटना के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।

मिर्जाडीह के जर्जर स्कूल से मिला 18 वर्षीय राहुल का शव

दुसरी घटना मिर्जाडीह गांव की है, जहां 18 वर्षीय राहुल कुमार महतो का शव एक बंद पड़े जर्जर स्कूल की इमारत में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। राहुल दो दिन पहले से लापता था। वह मिर्जाडीह में अपने बहनोई के घर रह रहा था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका शव सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में बरामद हुआ।

पुलिस ने दर्ज किया यूडी केस, जांच जारी

बोड़ाम पुलिस ने दोनों मामलों में यूडी (अप्राकृतिक मौत) का केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

इलाके में दहशत, मौत की वजहों पर सवाल

एक ही दिन में दो युवकों की संदिग्ध मौतों ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और इन घटनाओं को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें